राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष त्रिगुण सादानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि प्रायवेट स्कूलों की मनमानी की शिकायत विगत तीन माह से लगातार हो रही है, लेकिन आज तक किसी भी प्रायवेट स्कूलों पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। कार्यवाही करने का दिखावा करने के लिए जरूर अनेकों जांच आदेश दिए गए और सब ठंडे बस्ते में चला गया। पालकों को न्यायालय पाने के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है। जिले में बैठे प्रशासनिक अधिकारियों से पालकों ने अनेकों लिखित शिकायत किया और कई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए कि प्रायवेट स्कूलों के द्वारा मनमानी किया जा रहा है, चाहे फीस को लेकर हो या गरीब बच्चों को आरटीई के अंतर्गत प्रवेश दिया जाना था जो आज तक नहीं दिया गया। श्री सादानी का कहना है कि नए कानून आने के बाद भी प्रशासनिक अमला सक्रिय नहीं हुआ है, अभी भी प्रायवेट स्कूलों के द्वारा खुलेआम मनमानी फीस वसूला जा रहा है, जो अधिनियम का स्पष्ट उल्लघंन है। पालकों को हर समस्या के समाधान के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के कानो में जूं तक नहीं रेंग रहा है। प्रायवेट स्कूलों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच यह किस प्रकार का मिलीभगत है जो समझ के परे है। श्री सादानी ने बताया कि सोमवार को कलेक्टर से मिलकर प्रायवेट स्कूलों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया जाएगा और यदि इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट मे याचिका दायर किया जाएगा।
Previous Article230 एकड़ में फैले गजराज बांध को बचाने की अपील
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















