कोरबा। जिले के दादर खुर्द से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां रविवार की शाम गांव में रहने वाले मोहन साहू मुड़पार बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौटा था। इस दौरान वह अपनी पत्नी को सब्जी का झोला देकर किसी काम में भीड़ गया, इधर जब पत्नी ने झोला खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए और वह झोला वहीं छोड़ चीखते हुए घर से बाहर भाग गई।जानकारी के अनुसार, जब मोहन की पत्नी थैले से सब्जी निकाल रही थी, तभी उसकी नजर थैले में कुंडली मारकर बैठे एक काले ज़हरीले करैत सांप पर पड़ी। वो सब्जी समझकर सांप को हाथ लगाने ही वाली थी, लेकिन अचानक सांप दिखने पर वह चीखते हुए घर से बाहर भाग गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के सदस्य बुरी तरह घबरा गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930