रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार लगातार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। किसानों को आर्थिक रूप से समृध्द करने कई महत्व पूर्ण योजनाए संचालित कर रही है किसानों को कर्ज मुक्त कर आर्थिक मंदी से उबारने में देरी नही की साथ ही धान को 2500 रुपये में खरीद कर आर्थिक रूप से सम्बल बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ पहला राज्य बना। कुर्मी गुंडरा सरपंच पार्वती आडिल ने मुख्यमंत्री निवास में दरबार मोखली नहर की अधिक चौड़ाई की जानकारी देते हुए स्टाप डेम निर्माण कराने निवेदन करते हुये जानकारी दी कि उक्त स्टाप डेम निर्माण से लगभग 50 से 80 एकड़ रकबा में सिचाई हो सकेगी जिससे किसानों को फसल उत्पादन के लिए पानी की समस्या से मुक्ति मिल पाएगी। उस समय के तत्कालीक कलेक्टर अंकित आनंद व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहर का मुआयना भी कराया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्त मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग को स्टीमेट बनाने निर्देशित किया था उक्त नहर में स्टाप डेम निर्माण के लिए 92 लाख 25 हजार की स्वीकृति प्रदान किया सरपंच पार्वती आडिल उपसरपंच हुला राम वर्मा सेवा सहकारी समिति अध्यछ पुनेस्वर वर्मा गौठान समिति अध्यछ खिलावन देवांगन जनपद सदस्य वंदना वर्मा पंचगण परमानंद साहू धनमत साहू दिलीप वर्मा नन्दनी ठाकुर कुसुम यादव कामिनी ठाकुर सत्येंद्र साहू टेवन पटेल सारदा ठाकुर राजेश साहू इंद्राणी यादव ईष्वरी ठाकुर चंद्रिका साहू राजकुमारी यादव महेश साहू गोरे वर्मा सुमेस्वर साहू आनंदराम ठाकुर रोहित सेन नागेंद साहू तरुण साहू कृष्णा साहू सुदरसन साहू भागवत आडिल व समस्त कुर्मी गुंडरा के किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031