कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा द्वारा प्रवेश शुल्क की रसीद के मुद्दे को लेकर डिप्टी कलेक्टर भरोसा राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप कोरबा के नगर मंत्री मोंटी पटेल ने बताया कि जिले के अग्रणी कॉलेज शासकीय पीजी कॉलेज में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का एडमिशन चल रहा है इसमें विद्यार्थियों से फीस तो लिया जा रहा है परंतु उसकी रसीद नहीं दी जा रही है। इसको लेकर महाविद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य से बात की तो प्राचार्य ने इसकी वजह स्टाफ की कमी बताई जो कि जिले की अग्रणी कॉलेज होने के बावजूद स्टाफ की कमी होना कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। नगर मंत्री मोंटी पटेल का कहना है कि जब फीस लिया जा सकता है तो रसीद देने में क्या दिक्कत है? रसीद नहीं मिलने पर विद्यार्थी काफी नाराज हैं जिसको लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी कलेक्टर ने रसीद दिलवाने का आश्वासन दिया हैं। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से विवेक राजवाड़े, सनी यादव, राहुल निर्मलकर, अविनाश ध्रुव, अर्जुन इत्यादि उपस्थित थे।
प्राचार्य ने कर्मचारी की कमी बतला कर प्रवेश शुल्क की रसीद देने से किया इंकार : अभाविप
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















