राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नाकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में 2020-21 में बीए/बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम 12 अक्टूबर को ऑनलाईन महाविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी तथा ऑनलाईन कक्षाएं सभी संकाय में प्रारंभ हो जाने की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.एल. साव ने छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। डॉ. एच.के. गरचा प्राध्यापक अंग्रेजी ने महाविद्यालय के छात्राओं को अंग्रेजी भाषा की तैयारी पर जोर दिया। छात्रसंघ प्रभारी प्रो. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने महाविद्यालय में छात्रसंघ द्वारा होने वाले गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. निवेदिता ए. लाल द्वारा छात्राओं को जानकारी दी गई कि महाविद्यालय में रूसा के सहयोग से ई-क्लास रूम संचालित हो चुकी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक सुश्री आबेदा बेगम, डॉ. जी.पी. रात्रे, डॉ. सुषमा तिवारी, डॉ. बृजबाला उइके, श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, डॉ. बसंत कुमार सोनबेर, प्रो. आलोक कुमार जोशी, डॉ. लाली शर्मा एवं ग्रंथपाल सुजाता ठाकुर, डॉ. नीता एस. नायर क्रीडाधिकारी ने अपने-अपने विभाग में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आई.क्यू.ए.सी. के संयोजक डॉ. जयसिंग साहू सहायक प्राध्यापक भूगोल ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031