साकरा (पाटन)। ग्राम पंचायत साकरा में आज बाजार चौक में आमजनों के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण का भूमिपूजन किया गया। उक्त शौचालय के निर्माण कार्य पूरा होने से बाजार में आए हुए व्यापारी एवं आम लोगों को भी आपातकालीन शौच जाने के लिए सुविधा होगी तो वही गांव के घुमंतू किस्म के लोग जो कि इधर उधर तालाब पार पर खुले में शौच कर दिए दिया करते थे उससे भी मुक्ति मिलेगी।

सरपंच श्रीमती रेमन यशवंत जांगड़े ने कहा कि गांव में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण हो जाने से हमारे गांव में स्वच्छता अभियान को और गति मिलेगी। गांव में जहां प्रत्येक घर शौचालय की अनिवार्यता को पूरा कराई जा रही है। वहीं अलग से सार्वजनिक शौचालय बन जाने से गांव खुले में शौच मुक्त होकर लोग बीमारियों से भी बचकर स्वस्थ व सुखी रह पाएंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में उप सरपंच घनश्याम साहू, पंच बसंत सिंगौर, पंच संतोष सिंगौर, भोज सिंगौर, दिलीप चंद्राकर सहित अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।


















