What's Hot

कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दीपका द्वारा नगर पालिका चौक में बलात्कारियों का पुतला दहन किया। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक राजवाड़े एवं कोरबा नगर मंत्री मोंटी पटेल उपस्थित थे। अभाविप दीपिका के नगर मंत्री शुभांशु सिंह परिहार ने बताया कि देश भर में बलात्कार दुष्कर्म जैसी घटना लगातार बढ़ते जा रही है जिससे हमारा प्रदेश भी वंचित नहीं रहा। कभी बलरामपुर तो कभी कोंडागांव तो कभी रायपुर। विगत कुछ दिनों में ही 2500 से ज्यादा केस दर्ज किया गया है जिसे लेकर दीपका में बलात्कारियों का पुतला दहन किया गया और समाज में यह संदेश दिया की छात्रा बहनें अगर समाज में किसी भी प्रकार की बुराई उत्पन्न होती है तो वह उसे पूरे साहस और क्षमता के साथ उन बुराइयों को खत्म करेंगे और दूर व्यवहार करने वाले विकृत मानसिकता के लोगों को प्रतिकार का जवाब देंगे।

इसके साथ दीपका नगर छात्रा प्रमुख स्वाति राजवाड़े ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश भर में पूर्ण शराबबंदी कर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाए, एवं पीडि़ता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाए अन्यथा पूरे प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद महिलाओं के सम्मान में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर शुभम महतो, विपिन तिवारी, शशांक जलतारे, चंद्रकांत नेति, हेमंत कुमार, पंकज; नागेंद्र केवट, ज्योति यादव, दीप्ति, रूबी पंडित, रूबी यादव, प्रियंका, भारती राठौर, खुशी साहू, खुशी राठौर, सूरज साहू, कुनाल, गुलशन , अभिषेक यादव, धनेश चौहान, आकाश साहू, अविनाश, नितेश, आयुष साहू, उत्तम, करण साहू, रोहित, आनंद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31