उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में बुधवार को एक युवक ने 8 साल की बच्ची को चाकू दिखाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां से एक चाकू भी मिला. पुलिस जब मौका-ए-वारदात से वापस लौट रही थी तभी रेप आरोपी सोनू ने उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर गोली चलाते हुए वहां से भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही उसके पास से छीनी हुई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Previous Articleनवरात्रि विशेष : यहां बिजली के रूप में हुआ था देवी मां का आगमन
Related Posts
Add A Comment


















