इंटरटेनमेंट जगत में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, एक और दुखद खबर सामने आई हैं. अब खबर आ रही है कि जाने-माने कन्नड़ अभिनेता सुरेंद्र बंतवाल अपने घर में मृत पाए गए हैं. पुलिस को उनकी बॉडी बंतवाल स्थित घर में मिली है. पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है. खबरों के मुताबिक, सुरेंद्र बंतवाल की हत्या की आशंका जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि एक्टर का किसी से काफी लंबे वक्त से पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था. फिलहाल अभी तक उनके परिवार या पुलिस की तरफ से कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है. बता दें कि सुरेंद्र ने फिल्म Chali Polilu और कन्नड़ फिल्म Savarna Deergha Sandhi में काम किया था. साथ ही ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुमकुम भाग्य जैसे शोज में भी एक्टर नजर आ चुके थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31