विजय रूपाणी 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने. 2017 में BJP ने गुजरात में चुनाव जीता और दोबारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया. हादसे वाले एयर इंडिया विमान में वो भी मौजूद थे.

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. खास बात ये है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. अब तक उनके बारे में पता नहीं चल पाया है. 

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के येनगोन में हुआ था. उनकी मां का नाम मायाबेन और पिता रमनीकलाल रूपाणी है. 7 भाई-बहनों में विजय सबसे छोटे हैं. 1960 में म्यांमार में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उनका परिवार राजकोट आकर बस गया था. गुजरात की ही सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से विजय रूपाणी ने BA और LLB की पढ़ाई की. BJP की महिला विंग की सदस्य अंजली से उन्होंने शादी की. उनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है. उनके दूसरे बेटे की कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है.

विजय रूपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने थे. साल 2016 से 2021 के बीच उन्होंने यह पद संभाला था. वो भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात के राजकोट वेस्ट से विधायक रहे. इसके अलावा वो BJP की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं.

लंदन क्यों जा रहे थे विजय रूपाणी

बताया जा रहा है कि रूपाणी की पत्‍नी अंजलि रूपाणी लंदन में हैं और माना जा रहा है कि पूर्व सीएम उन्‍हें वापस लाने के लिए ही रवाना हुए थे. पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने बताया कि गुजरात विद्यापीठ में उनका एक प्रोग्राम था. वहां से लौटने के बाद जब वह लंच कर रहे थे तो उसी समय उन्‍होंने मैंने टीवी ऑन किया. इसी दौरान उन्‍हें अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट के क्रैश होने की खबर मिली. वह परेशान हो गए क्‍योंकि वह जानते थे कि रूपाणी इसी फ्लाइट से लंदन रवाना होने वाले थे. हालांकि उन्‍हें नहीं मालूम था कि वह इस फ्लाइट में हैं. उन्‍होंने तुरंत टीवी ऑफ किया और गांधीनगर में उनके घर पहुंच गए. रूपाणी का सीट नंबर 2D बताया जा रहा है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031