भटगांव। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देश पर भटगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 17.2 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,430 बताई गई है।

पहला मामला: हरिराम बंजारे के घर से मिली 8.2 लीटर महुआ शराब
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरिराम बंजारे निवासी वार्ड क्रमांक 09, नगर पंचायत भटगांव, अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छिपाकर बेचने की तैयारी में है। मौके पर पहुंचकर तलाशी लेने पर 41 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) यानी 8.2 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 95/2025 दर्ज किया गया।

दूसरा मामला: रतिराम मनहर के पास से मिली 9 लीटर शराब
दूसरी कार्रवाई में रतिराम मनहर निवासी घाना, थाना भटगांव के घर से सटे बाड़ी में छिपाकर रखी 9 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी पर अपराध क्रमांक 96/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 जून को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

जिला स्तर पर अभियान तेज
पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय व एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यवाही में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
    प्र.आर. मोहन बजाज
    म.प्र.आर. नीलम रत्नाषकर
    म.आर. रीना बघेल
    आरक्षक खेलावन बघेल, शशिकांत खुटे, नरेन्द्र चंद्रा, अशोक साहू
    थाना भटगांव का समस्त स्टाफ

भटगांव पुलिस की त्वरित और ठोस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अब बिल्कुल भी ढील नहीं बरती जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930