कोंडागांव के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ग्राम गमरी में अवैध रूप से भंडारित रासायनिक खाद के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12,700 बोरी यूरिया खाद जब्त किया है। यह कार्रवाई देर रात की गई, जिसमें प्रशासन, बाँसकोट पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर केशकाल एसडीएम अंकित चौहान के नेतृत्व में की गई इस छापेमार कार्रवाई में गमरी स्थित संतोष खाद एवं वस्तु भंडार से बिना वैध दस्तावेज के भंडारित यूरिया खाद को जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान एक बड़े गोदाम और तीन ट्रकों को सील किया गया है। जब्त की गई खाद की बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपए आंकी गई है।

प्रशासन को संदेहास्पद भंडारण की सूचना मिलने के बाद यह संयुक्त छापा तीन अलग-अलग स्थानों पर मारा गया, जिसमें सबसे बड़ा जखीरा ग्राम गमरी से बरामद हुआ। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगने पर संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण खाद को जप्त कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम अंकित चौहान ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम गमरी में हुई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद खरीदें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31