ब्रेडी। एविन लुइस (91), कप्तान साई होप (51) और केसी कार्टी (नाबाद 49) की तूफानी पारियों के बाद अकील हुसैन (तीन विकेट) और जेसन होल्डर (दो विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 62 रनों से हरा दिया।

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग (13) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हैरी टेक्टर ने रॉस ऐडेर के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में रॉस्टन चेज ने हैरी टेक्टर 25गेंदो में (38) को आउटकर वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता दिलाई।

लोर्कान टकर (एक) रन बनाकर आउट हुये। रॉस ऐडेर 36 गेंदों में (48), टिम टेक्टर (सात), जार्ज डॉकरेल (15), और बैरी मैक्कार्थी (दो) रन बनाकर आउट हुये। आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 194 रन ही बना सकी और मुकाबला 62 रनों से हार गई। मार्क ऐडेर (31) और लियम मैक्कार्थी (16) रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने (तीन विकेट) और जेसन होल्डर ने (दो विकेट) विकेट लिये। रॉस्टन चेंजस और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की एविन लुइस और साई होप की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 122रन जोड़े। 11वें ओवर में साई होप के रूप में वस्टेइंडीज का पहला विकेट गिरा। उन्हें मैकार्थी ने आउट किया। साई होप ने 27 गेदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (51) रनों की आतिशी पारी खेली। रोवमन पॉवेल (दो), शिमरॉन हेटमायर (15) रन बनाकर आउट हुये।

13वें ओवर में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शतक की ओर बढ़ रहे एविन लुइस को आउटकर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। एविन लुइस ने 44 गेंदों में आठ छक्के और सात चौकों की मदद से (91) रनों की विस्फोटक पारी खेली। जेसन होल्डर (18) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केसी कार्टी ने 22 गेंदों में (नाबाद 49) रन बनाये।रोमारियो शेफर्ड छह गेंदों में (19) रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज ने दो विकेट लिये। मार्क ऐडेर, बैरी मक्कार्थी और ब्रेन व्हाइट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031