रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है। संभावित खतरे को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की भी सलाह दी गई है।
अगले 24 घंटे में
ऑरेंज अलर्ट

जशपुर, सुरजपुर और बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
येलो अलर्ट

सरगुजा, रायगढ़, सरंगढ़-भिलाईगढ़, सकती, कोरबा, जंजगीर-चांपा, गरियाबंद और महासमुंद जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
अगले 48 घंटे में
ऑरेंज अलर्ट

कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व सुरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
येलो अलर्ट

सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031