रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि महाविद्यालय में दिनांक 26 नवंबर 2026 को भारतीय संविधान दिवस उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे एवं विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुबूही निषाद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. जी.पी. बंजारा, डॉ. अंबिका टंडन, डॉ. डी.के. चंद्राकर, डॉ. रामा मोहन साहू तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी (छात्रा इकाई) डॉ. पायल जायसवाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि डॉ. आरती गुहे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार स्तंभ है। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुबूही निषाद ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा और सामाजिक न्याय, समानता एवं बंधुत्व का मार्गदर्शक है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में संवैधानिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी विचारशीलता, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करना था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30