रायबरेली। मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। स्पेशल जज(पॉस्को) विजय पाल सिंह ने शुक्रवार को छह साल पुराने इस चर्चित केस में दुराचार, हत्या और लैंगिक अपराध के तहत अभियुक्त को मृत्युदंड की सजा दी है। फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पीडि़त मासूम के गांव में खुशी है। परिजनों सहित सभी ने कोर्ट के इस निर्णय पर संतोष जाहिर किया है। उल्लेखनीय है कि 3 मई 2014 को सलोन थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को नलकूप के टैंक से बरामद किया गया था। हालांकि शक के आधार पर परिजनों ने एक रिश्तेदार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी जितेन्द्र सिंह निवासी पाल्हीपुर थाना सलोन एक तिलक समारोह में शामिल होने मासूम के घर आया था। वहीं बहला फुसलाकर वह बच्ची को अपने साथ ले गया और बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दुराचार, हत्या और लैंगिक अपराध के तहत आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। लम्बी सुनवाई को बाद उसे फांसी की सजा मिल सकी। मृतका के परिजनों का कहना है कि न्यायालय के निर्णय से वह खुश है देर से ही सही उन्हें न्याय मिला है।
आखिर हो ही गया फैसला…रेप और हत्या के आरोपी को मिली फांसी की सजा
Previous Articleपार्षद के नहाने का बनाया वीडियो, युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















