What's Hot

मानसून अपने सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले आज यानी मंगलवार को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे दिन के लिए गरज के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काइमेट’ ने कहा कि दिल्ली में मानसून मंगलवार को दस्तक दे सकता है। इसने X पर कहा, “दिल्ली में 24 जून तक मानसून के आने की संभावना है।

उमस, पूर्वी हवाएं चलने और पारे में गिरावट के आसार हैं। आज हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद कल और सप्ताह के कुछ अन्य दिन भी भारी बारिश का अनुमान है।” 

इस बीच बाकी राज्यों के लिए भी खुशखबरी आई है। आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं। आइए जानते हैं आज किस राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण पश्चिम मानसून के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। IMD के अनुसार आज कोटा, भरतपुर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश होगी।

हिमाचल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अगले 2 दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून ने शुक्रवार को राज्य में दस्तक दी थी।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930