ईरान ने सोमवार को कतर और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस दौरान कतर की राजधानी दोहा में अफरा-तफरी मच गई। ईरान के हमले के बाद कतर का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। इसके बाद एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा ने मिडिल-ईस्‍ट की अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि ईरान ने कतर के अल उदीद एयर बेस पर तैनात अमेरिकी सेना पर हमला किया। इस दौरान ईरान की तरफ से कहा गया अमेरिका की आक्रामकता का एक शक्तिशाली और सफल जवाब कहा गया।

इंडिगो ने X पर दिया अपडेट

वहीं, कतर में तनाव के बीच इंडिगो ने यात्रियों के लिए अभी-अभी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा है- मिडिल ईस्ट में एयरपोर्ट धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए हम इन रूट्स पर परिचालन को विवेकपूर्ण और क्रमिक रूप से फिर से शुरू कर रहे हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए अपडेट रहें।

कतर में US एयरबेस कैंप पर ईरान ने दागी मिसाइलें

सोमवार को कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान की तरफ से मिसाइल दागी गई जिन्हें अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही खत्म कर दिया। ईरान के इस हमले को लेकर कतर की तरफ से बयान जारी किया गया है। कतर ने कहा है कि ईरान की तरफ से 12 मिसाइलें दागी गई जिनमें से केवल एक मिसाइल लगी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30