एक अजीबोगरीब घटना में एक लड़के को कूड़े के ढेर में एक पिस्तौल मिली, जिसे उसने खिलौना समझ लिया और गोली चला दी। हालांकि, सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

यह घटना शुक्रवार को महानगर के उत्तरी छोर पर स्थित उपनगर दहिसर में साईकृपा चॉल के निकट एक मैदान के पास घटी। अधिकारी ने बताया, “12 वर्षीय एक लड़के को कूड़े के ढेर में चार गोलियों के साथ एक पिस्तौल मिली। खिलौना समझकर उसने एक गोली चला दी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।” 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पिस्तौल तथा गोलियां जब्त कर लीं। दहिसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिस्तौल और उसके मालिक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031