नई दिल्ली। पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में मौजूद हानिकारक तत्वों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने खाने-पीने की पैकेट वाली चीजों पर वॉर्निंग लेबल लगाने को कहा है। ताकि उपभोक्ताओं को यह पता चल सके कि वह जिस चीज का सेवन कर रहे हैं, उसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से कहा है कि फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (FoPNL) नियमों को सख्त किया जाए।

कोर्ट ने साफ निर्देश दिया कि पैकेट के अगले हिस्से पर ‘एडेड शुगर’ और ‘एडेड फैट’ के बजाय ‘टोटल शुगर’ और ‘सैचुरेटेड फैट’ को नमक के साथ चिंताजनक पोषक तत्वों के रूप में दर्शाया जाना चाहिए।

हर निशान छह कोनों वाला होगा। उसमें संबंधित चीज की तस्वीर के साथ उसके बगल में ‘हाई फैट’, ‘हाई शुगर’ या ‘हाई सॉल्ट’ जैसे शब्द लिखने के निर्देश दिए गए हैं। यह उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थ खरीदते समय सही फैसला लेने और स्वस्थ खान-पान के विकल्प चुनने में मदद कर सकता है।

पीठ ने आगे कहा, ‘FSSAI को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि FoPNL में ‘एडेड शुगर’ और ‘एडेड फैट’ के बजाय ‘टोटल शुगर’ और ‘सैचुरेटेड फैट’ को ‘नमक’ के साथ-साथ मुख्य चिंता वाले पोषक तत्वों के रूप में माना जाए।

न्यायालय ने केंद्र सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 सहित मौजूदा विनियमों को अक्षरशः और भावना के साथ सख्ती से लागू किया जाए। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30