बीते 15 जून को केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान की मां अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं. हेलीकॉप्टर क्रैश में राजवीर की मौत के 13 दिन बाद अब उनकी मां का जयपुर में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, राजवीर की मौत के बाद से उनकी माता की तबीयत लगातार खराब चल रही थी और अस्पताल में इलाज चल रहा था.

बेटे की मौत के बाद मां थी बीमार

बताया गया कि राजवीर की मौत के बाद राजवीर सिंह की मां की तबीयत लगातार खरीब चल रही थी. इसके बाद जयपुर के कांवटिया अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां पर राजवीर की मां ने शनिवार को अंतिम सांस ली. राजवीर सिंह चौहान की याद में आयोजित किए जा रहे सभी श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सामूहिक आयोजन फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं. 

हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 लोगों की मौत

बता दें कि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में 15 जून को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पायलट राजवीर सिंह शास्त्री नगर क्षेत्र के निवासी थे और सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे. सेना में करीब 14 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वे पायलट के रूप में नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़े थे. 

पायलट राजवीर की पत्नी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल

राजवीर सिंह के पास 2 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव था. वह इंडियन एयरफोर्स में कैप्टन भी रह चुके हैं. अक्टूबर 2024 में सिंह ने हेलिकॉप्टर एविएशन कम्पनी ज्वाइन की थी और हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे. पायलट राजवीर की पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. 2011 में दोनों की शादी हुई. 14 साल बाद 4 माह पहले जुड़वां पैदा हुए थे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031