What's Hot

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ दरिंदगी की. इस वारदात को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के चांदीवाला पार्क में अंजाम दिया गया. पुलिस ने पीडि़त महिला के प्रेमी लालू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पीडि़त महिला शादीशुदा है और 18 अक्टूबर की शाम को घर से उस वक्त कहीं चली गयी थी जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था. परिवार ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 19 अक्टूबर को हरकेश नगर के फुटओवर ब्रिज के नीचे एक महिला के पड़े होने की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है. हालांकि महिला बयान देने की हालत में नहीं थी, इसीलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि पीडि़ता का परिवार उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस को महिला की पहचान का पता लगा. जांच के दौरान पुलिस ने पीडि़ता के घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की और फिर पता चला कि 18 तारीख की शाम को महिला अकेले घर से निकली थी. पुलिस ने जिन जिन रास्तों से होकर महिला गुजरी उन रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोड़ा तो पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची. जहां पीडि़त महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी. सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार गोविंद पुरी मेट्रो स्टेशन के पास पीडि़ता अपने प्रेमी के साथ नहर आई. जिसके बाद पुलिस की कई टीमें बनाईं और फिर पुलिस ने बिहार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी लल्लू कुमार ने कुबूल किया है कि अ_ारह उन्नीस की रात को वह अपनी प्रेमिका के साथ पार्क गया था. वहीं पर अंधेरे का फायदा उठाकर उसने प्रेमिका के साथ बलात्कार किया और फिर फरार हो गया. आरोपी लालू कुमार एक हार्डवेयर शॉप पर लोडर का काम करता है.

:

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930