अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की तरफ से सोमवार को रहस्यमयी चांद को लेकर एक रोमांचक घोषणा की है। नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन उर्फ नासा ने कहा है कि इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (एसओएफआईए) के लिए स्ट्रेटोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी से हुई खोज का सोमवार दोपहर को 12 बजे ईस्टर्न टाइम जोन (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) मीडिया टेलीकांफ्रेंस में अनावरण किया जाएगा। साल 2024 में नासा चांद की सतह पर एक पुरुष और पहली बार किसी महिला को भेजने की तैयारी में जुटा है और उनके इस अनावरण के कहीं न कहीं इसी से संबंधित होने के आसार हैं। एक लंबे समय के बाद नासा फिर से चंद्रमा की सतह पर इंसान की वापसी पर प्रयासरत है। साथ ही साल 2030 तक मंगल ग्रह पर भी इंसानों के पहुंचने का लक्ष्य बना रहा है। एजेंसी की ओर से एक बयान में कहा गया, अंतरिक्ष को लेकर नासा के गहन अध्ययन द्वारा समर्थित यह खोज चांद को लेकर उसके जानने के प्रयासों में योगदान देती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31