छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकार वार्ता में ऐलान किया कि 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस पार्टी एक बड़ी जनसभा ‘किसान, जवान, संविधान’ का आयोजन कर रही है। इस ऐतिहासिक सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।

दीपक बैज ने बताया कि इस जनसभा में प्रदेश भर से 25,000 से अधिक लोग शामिल होंगे और यह कार्यक्रम देश के किसानों, जवानों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सभा के मुख्य मुद्दे और उद्देश्य
किसानों और जवानों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाना
संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हमलों का विरोध

डीएपी, खाद-बीज की कमी और किसानों की समस्याओं पर सरकार की लापरवाही के खिलाफ

नक्सल उन्मूलन के नाम पर आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार का विरोध
बिजली कटौती, खनिज संपदा की लूट, नगरनार विनिवेश और खनन परियोजनाओं में वन कटाई के मुद्दे

शिक्षा व्यवस्था का युक्तियुक्तकरण कर स्कूलों को बंद करना, शिक्षकों के पद समाप्त करना, और रसोइया, चौकीदारों की छंटनी
अवैध शराब बिक्री और शराब दुकानों के विस्तार का विरोध

दीपक बैज ने क्या कहा “यह सभा प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के वंचित तबके की आवाज़ को एक मंच देगी। किसानों, जवानों और संविधान को बचाने की यह लड़ाई अब सड़कों तक पहुंचेगी। हम पूरी ताकत से यह सभा सफल बनाएंगे।”

उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

उपस्थित रहे वरिष्ठ नेता
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्य प्रकाश और अजय गंगवानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031