रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार पांव पसार रहे प्रतिबंधित नशे के खिलाफ साहू समाज का युवा प्रकोष्ठ ने पदयात्रा की शुरुआत रायगढ़ से की। बाबा सत्यनारायण के आशीर्वाद से पहले चरण की यह यात्रा तीन दिनों तक चलेगी। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवाही और युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में रायगढ़ में पदयात्रा कर समाज के लोगों ने युवाओं से प्रतिबंधित नशे से दूर रहने की अपील की। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 18 अक्बूटर को रायपुर के प्रदेश कार्यालय से हुआ था। इसी दिन हैसटैगसाहूअगेंस्टड्रग भी लांच किया गया है। इसके द्वारा हजारों लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। चरणबद्ध पदयात्रा पोस्टर का विमोचन 23 अक्टूबर को मां चंडी, मां खल्लारी महासमुंद में किया गया था। रायगढ़ में मोर संग चलव गा, सुपंथ पर बढ़े चलो के उदघोष कर इस अभियान का शुरुआत की गई है। इस दौरान रमेश साहू, महेश साहू, डिग्री साहू, लोकेश साहू एवं नीरज साव शामिल थे।
Previous Articleदेवर के साथ मायके जा रही थी महिला तभी हुआ कुछ ऐसा कि…
Next Article कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
Related Posts
Add A Comment


















