रायपुर। आज 28 अक्टूबर को सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा रायपुर में अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति को लेकर मौन धरना प्रदर्शन एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया था। उक्त धरने में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से लगभग प्रत्येक जिले एवं विकास खंडों के सहायक शिक्षक के नेतृत्वकर्ता उपस्थित हुए। निश्चित रूप से सहायक शिक्षक पिछले 23 वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं किंतु आज पर्यंत ना ही उन्हें पदोन्नति मिली है ना ही उन्हें क्रमोन्नति मिल पाई है। इसके साथ ही नवीन वेतन निर्धारण में वर्ग 2 एवं वर्ग 1 के समतुल्य उनके वेतन में विसंगति है इसी मांग को लेकर के सहायक शिक्षक असंतुष्ट हैं। पिछले 2 वर्षों से लगातार उनके द्वारा इस मांगों को शासन के समक्ष रखा जा रहा है किंतु शासन की ओर से आज तक कोई पहल नहीं हो पाया है इसीलिए आज 28 अक्टूबर को उनके द्वारा प्रदेश स्तरीय मौन धरना एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उपस्थित होकर अपना पूर्ण समर्थन दिए हैं। उनके साथ ही उनकी कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे जिनमें वरिष्ठ सलाहकार विश्वजीत हारोड़े प्रांतीय उपाध्यक्ष सरिता सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी डिलेश्वर साव प्रदेश आईटी सेल इंद्रकांत सलाखें लीलाधर पटेल जी छोटू राम साहू आशा कमर उपेंद्र प्रताप सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री नागेंद्र देवांगन, जितेंद्र सिन्हा युगल किशोर साहू, रंजीत भारती आदि उपस्थित रहकर अपना पूर्ण समर्थन सहायक शिक्षक पर रेशन को प्रदान किया है साथ ही पेंशन के मुद्दे पर आने वाले समय में फेडरेशन से सहयोग चाहते हैं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि पेंशन के मुद्दे पर समर्थन देंगे छतीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हम वेतन विसंगति का पुर्ण समर्थन करते हैं तथा वेतन विसंगति दुर होनी चाहिए तथा पेंशन के मुद्दे पर पुरानी पेंशन बहाली के छत्तीसगढ़ में प्रयास करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031