अगरतला में एक 27 साल की महिला को कथित एसिड अटैक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक त्रिपुरा के खोवाई जिले की इस महिला पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर एसिड से हमला करने का आरोप है. बेलछेड़ा गांव की रहने वाली इस महिला ने कथित तौर पर 19 अक्टूबर को अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर एसिड से हमला किया था. पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रेमी ने उससे बात करने से मना कर दिया था. जिसको लेकर महिला काफी गुस्से में थी और इस वजह से अपने प्रेमी पर एसिड फेंक दिया. फिलहाल शख्स गंभीर रूप से जख्मी है और उसे इलाज के लिए जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक के परिवार वालों ने इस मामले को लेकर महिला के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया. फिलहाल महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
पूर्व प्रेमी ने किया बात करने से इंकार तो महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम…
Previous Articleसामाजिक जागरूकता से एनीमिया पर मिलेगी जीत
Related Posts
Add A Comment


















