रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. राजधानी रायपुर में गुरुवार को बादल छाए रहे लेकिन बूंदाबांदी ही हुई. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने और चमकने के साथ बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. प्रदेश में सर्वाधिक गर्म दुर्ग रहा. यहां का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान भी प्रदेश में सबसे कम दुर्ग जिले का ही रहा. यहां न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ. बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक बम्हनीडीह में 17 सेमी, अकलतरा में 14 सेमी, घरघोड़ा में 13 सेमी, जांजगीर व बिलासपुर में 12 सेमी, पेंड्रा व लोरमी में 11 सेमी तथा नवागढ़, भोथिया, चांपा, बोदरी व मनेंद्रगढ़ में 10 सेमी बारिश हुई. अन्य स्थानों में बारिश का आंकड़ा दहाई की संख्या तक नहीं पहुंचा.मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित एक निम्न दाब के क्षेत्र के कारण यह स्थिति बन रही है. निम्न दाब के क्षेत्र के साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. अगले 24 घंटे में इसके अधिक प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है. इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की आशंका जताई गई है.मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी/प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन क्षेत्रों में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी/प्रति घंटे), वर्षा की संभावना जताई गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031