What's Hot

यूपी के बरेली स्थित एक नामी होटल में एक कार दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई. गनीमत रही कि इस हादसे में मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं.

पूरा मामला थाना बारादरी के गांधी उद्यान के पास स्थित रमाडा होटल का है, जहां एक कार बेकाबू होकर कांच की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. कार रिसेप्शन एरिया तक पहुंच गई थी जिससे अफरा-तफरी मच गई. देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कार को एक महिला अधिवक्ता चला रही थी. वह रात को डिनर करने के लिए होटल आई हुई थी. लेकिन उससे गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया. ऐसे में कार बेकाबू होकर होटल में जा घुसी. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के चलते पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. होटल के मालिक सौरभ मल्होत्रा ने इस घटना को इत्तेफाक बताया और कहा कि यह घटना गलती से हुई है, जानबूझकर नहीं की गई है. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही किसने इसे वायरल किया, इसकी जांच की जा रही है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार से एक सफेद रंग की कार तेजी से बैक होते हुए कांच की दीवार को तोड़ते हुए होटल के अंदर जा घुसती है. गनीमत रही की वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. महिला कार चालक भी सुरक्षित है. होटल से कार को बाहर निकालते समय हादसा हुआ. बैक गियर में कार कांच की दीवार तोड़ते हुए रिसेप्शन एरिया में पहुंच गई थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31