रायपुर । दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर कहा कि इंतजार करिए बहुत जल्दी होगा। विष्णु देव साय ने कहा, “हम आज ही अपने दिल्ली प्रवास से लौट रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस साल हमारा छत्तीसगढ़ निर्माण का रजत जयंती वर्ष है। हम लोग इसे अमृत रजत महोत्सव के रूप में मनाएंगे जो 25 सप्ताह तक चलेगा। 15 अगस्त से लेकर 21 मार्च 2026 तक यह आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए हमने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की ओर से आमंत्रित किया है और उन्होंने अपनी सहमति दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और जल-शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात हुई है। हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी से बातचीत की… आने वाले समय में नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 7000 करोड़ के विकास कार्यों को सहमति दी है… खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बस्तर ओलंपिक को खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स के रूप में आयोजित करने का आश्वासन दिया है। यह आयोजन बड़े रूप में होगा जिसमें देश भर के खिलाड़ी आएंगे, जिससे बस्तर ओलंपिक को बड़ी पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के विकास के विषय में हमने अवगत करवाया है। नक्सल गतिविधियों के खिलाफ हमारे सशस्त्र बल के जवान मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। इस बारे में हमने गृह मंत्री को जानकारी भी दी।

भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “केवल वे(राहुल गांधी) ही इस तरह की बातें कर सकते हैं। वोटों की चोरी कब होती है, कैसे होती है, आजादी के बाद इतने वर्षों तक उन्होंने ही ऐसे काम किए हैं। वे जब भी कुछ बोलते हैं तो बहुत हास्यप्रद बोल जाते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930