रायपुर। चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र माना रायपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह में कोरोना योद्धा का सम्मान किया गया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा डॉ. नरेश साहू प्रभारी अधिकारी प्रयास कोविड सेंटर गुढिय़ारी का सम्मान किया गया। इन्होंने बिना छुट्टी लिए 60 दिनों से अधिक निरंतर ड्यूटी करते हुए एवं शपथ छुट्टी नहीं लूंगा एवं छत्तीसगढ़ जब तक कोरोना मुक्त नहीं हो जाता तब तक निरंतर ड्यूटी करते रहेंगे।

इन्हीं सेवा कार्यो के कारण उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस पर सम्मानित किया गया। गृह मंत्री के द्वारा भी उनके उज्जवल भविष्य कार्यों की प्रशंसा बधाई दिया गया है।


















