नई दिल्ली। अदरक और लहसुन आपके शरीर के लिए काफी अच्छा साबित होता है। लहसुन और अदरक का स्वाद किसी भी भोजन को और भी शानदार बना देता है। लेकिन, अक्सर हम खाने में अदरक और लहसुन का पेस्ट का ही प्रयोग करते हैं। ज्यादातर लोग अदरक-लहसुन का पेस्ट बाहर से लाकर सब्जियों में डालते हैं, जबकि उन्हें घर का बना अदरक-लहसुन पेस्ट ही इस्तेमाल करना चाहिए। घर का बना पेस्ट ज्यादा अच्छा होता है। तो आइए जानें कैसे बनाये अदरक-लहसुन का पेस्ट।
सामग्री

  • 1 कप अदरक
  • 1 कप लहसुन
  • नमक
  • 2 चम्मच तेल

पेस्ट बनाने की विधि

  • पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले अदरक और लहसुन को अच्छी से धोकर छील लें और फिर इसे काट लें। इसके बाद मिक्सी में अदरक और लहसुन साथ ही गर्म तेल डालकर इसे अच्छे से पीस लें।
  • पेस्ट को मिक्सी से निकालकर एक कटोरे में निकल लें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक भी मिला लें। जब सब कुछ मिला लें तब इस पेस्ट को आप एक कांच की बोतल में फ्रिज में रखे ताकि आपका पेस्ट कम-से-कम एक महीना तक टिक सके।
    ध्यान देने योग्य बातें

अगर पेस्ट को आप महीना भर चलाना चाहतें हैं तो आप इसमें पानी का प्रयोग ना करें। अदरक और लहसुन ऐसा पेस्ट है जो सभी सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका प्रयोग खासतौर पर नॉन-वेज खाने में ज्यादा किया जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31