स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के हुमायूं मकबरा कैंपस में स्थित एक दरगाह की छत गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. पहले इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. तब की स्थिति के अनुसार मृतकों में 3 महिला और दो पुरुष है. दरअसल मलबे में दबे लोगों को निकालकर इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में लाया गया था. जहां से इनकी मौत की पुष्टि हुई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत बचाव दल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. जहां राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

दरअसल दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित पत्तेशाह दरगाह के 2 कमरे गिर गए. अभी यहां पर NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है. फायर विभाग ने बताया कि यहां पर 5 से 6 लोगों को अभी तक निकाला गया है जिन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.

डीसीपी हेमंत तिवारी ने कहा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. कुछ लोगों को निकाला गया है. अभी और कितने लोग फंसे हो सकते है इसके लिए यहां पर टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

मकबरे के पीछे दरगाह गिरने की खबर

दरअसल यह हादसा हुमायूं टॉम्ब के पीछे स्थित इलाके में हुई. बताया गया कि हुमायूं टॉम्ब के पीछे एक दरगाह है. जहां यह हादसा हुआ. मलबे में 10-12 लोगों के दबे होने की बात कही गई थी. हादसे के बाद वहां रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है. घटनास्थल से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31