छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे की सुपुत्री डॉ. मनीषा डाहरे द्वारा बनाया मॉडल आर्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

आपको बता दें कि मनीषा ने यह मॉडल आर्ट लॉकडाउन के समय बनाया था। इसे उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

इस मॉडल आर्ट में छत्तीसगढ़ के नक्शे में आदिवासी पुरुष, बाइसन, वेश-भूषा, एक आदिवासी महिला, और तुहरि वादक यंत्र को दर्शाया गया हैं।


















