चीन के चेंगदू में आयोजित वर्ल्ड गेम्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। वर्ल्ड गेम्स के इतिहास में यह भारत का सबसे सफल अभियान रहा। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1989 में हुआ था, जब दो पदक हासिल किए गए थे। ताज़ा सफलता के साथ भारत के कुल वर्ल्ड गेम्स पदक आठ हो गए हैं, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।

भारत की झोली में पहला पदक नम्रता बत्रा ने डाला। उन्होंने वुशु में रजत जीतकर न सिर्फ नया इतिहास रचा, बल्कि इस खेल में भारत को पहला वर्ल्ड गेम्स पदक दिलाया। इसके बाद पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में ऋषभ यादव ने कांस्य पदक जीतकर भारत को इस स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया। तीसरी सफलता आनंदकुमार वेलकुमार के नाम रही, जिन्होंने इनलाइन स्पीड स्केटिंग ट्रैक 1000 मीटर स्प्रिंट में कांस्य हासिल किया और रोलर स्केटिंग में भारत को पहली बार वर्ल्ड गेम्स पदक दिलाने का गौरव हासिल किया।

भारत के वर्ल्ड गेम्स सफर पर नजर डालें तो 1981 में प्रकाश पादुकोण ने पुरुष एकल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर देश को पहली सफलता दिलाई थी। 1989 में पावरलिफ्टिंग में रेखा मल ने कांस्य और सुमिता लाहा ने रजत जीता। 2013 में कैली में आदित्य स्नेहल मेहता ने स्नूकर में भारत को पहला और अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया। 2022 बर्मिंघम वर्ल्ड गेम्स में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य जीता था। चेंगदू में मिले ये तीन पदक भारत के वर्ल्ड गेम्स इतिहास का नया स्वर्णिम अध्याय बन गए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930