वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बैठक की शुरुआत अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को धन्यवाद देकर की। मेलानिया ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक ‘शांति पत्र’ भेजा था, जिसमें उन्होंने युद्ध के कारण पीड़ित यूक्रेनी बच्चों के लिए सुरक्षा की अपील की थी।

जेलेंस्की ने ट्रंप को कहा कि मैं और मेरी पत्नी ओलेना जेलेंस्का अमेरिका की प्रथम महिला के पत्र से बहुत प्रभावित हुए हैं। इसके बाद जेलेंस्की ने ट्रंप को एक पत्र दिया। साथ ही यह भी कहा कि पत्र आपकी पत्नी के लिए है।

जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, मैं इस युद्ध के सबसे दर्दनाक और कठिन मुद्दों में से एक – रूस द्वारा यूक्रेनी बच्चों के अपहरण पर ध्यान देने के लिए मेलानिया ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम उनकी संवेदना और पुतिन को लिखे उनके पत्र के लिए तहे दिल से आभारी हैं।

उन्होंने लिखा, यह मुद्दा युद्ध की मानवीय त्रासदी के केंद्र में है। कम से कम 20,000 बच्चों को हमसे छीन लिया गया है। मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का का आभार पत्र मेलानिया तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। मेलानिया की आवाज मायने रखती है और इस विषय को मजबूती देती है।

जेलेंस्की ने लिखा, हम हर बच्चे को घर वापस लाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। यही बात हमारे युद्धबंदियों और नागरिकों पर भी लागू होती है, जो रूस में वर्षों से – कुछ तो 2014 से बेहद कठोर परिस्थितियों में रखे गए हैं। हजारों लोगों को रिहा किया जाना है। यह शांति स्थापित करने का एक हिस्सा है। हम सबके लिए सब प्रारूप में युद्धबंदियों की अदला-बदली पर एक समझौते की दिशा में काम करेंगे और हमें ऐसे मजबूत दोस्तों का शुक्रिया अदा करना है, जो हमारी मदद करते हैं।

बता दें कि 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात अलास्का में हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति के लिए एक विशेष पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने यूक्रेन के अपहरण किए गए बच्चों की सुरक्षा और शांति की मांग की थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31