यूक्रेन ने रविवार रात रूस पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने देशभर में 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के अनुसार, राजधानी की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन रास्ते में नष्ट किए गए। उन्होंने कहा कि कुछ ड्रोन मॉस्को की तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत से टकराए।

रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन यूक्रेनी सेना ने रविवार रात मॉस्को पर 1,600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी अधिकारियों ने कहा कि इनमें से बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे रूसी राजधानी पर ‘अब तक का सबसे बड़ा’ ड्रोन हमला बताया है।

वहीं, सेना के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हमले में दो लोगों की मौत हो गई और रूस की राजधानी में स्थित एक तेल रिफाइनरी को भी नुकसान पहुंचा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने देशभर में 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इनमें यूक्रेन के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन भी शामिल हैं।

मॉस्को में किन इमारतों को बनाया यूक्रेन ने निशाना?
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि राजधानी की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ड्रोन मॉस्को की तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत से भी टकराए। उन्होंने कहा, ‘यह अभूतपूर्व हमला स्पष्ट रूप से चुनावों में बाधा डालने के उद्देश्य से किया गया था। विरोधी इसे हासिल करने में नाकाम रहा।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930