भाटापारा 23अगस्त– जन्माष्टमी यानी उत्साह उल्लास और आस्था का समन्वय, योगीराज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को आठे कन्हैया या श्री कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से पूरे देश व प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है ।
भाटापारा नगर के तहसील ऑफिस के पीछे नगर का प्रसिद्ध एम. आर. व्ही. फिजियोथैरेपी सेंटर में दिव्यांग बच्चों के लिए जन्माष्टमी का त्यौहार आयोजित किया गया ।यहां दिव्यांग बच्चों के फिजियोथैरेपी एवं स्पीच थेरेपी के साथ प्ले स्कूल का भी संचालन किया जाता है। केंद्र की संचालिका डॉक्टर श्वेता चेतन वर्मा के कुशल निर्देशन एवं देखरेख में लगभग 16 दिव्यांग बच्चों का ट्रीटमेंट चल रहा है जिसमें एक्सरसाइज के साथ-साथ स्पीच थेरेपी भी दी जाती है ।स्पीच थैरेपिस्ट डॉक्टर के कठिन प्रयासों से बच्चे अपनी आवश्यकता के लिए बोलना सीख रहे हैं।


इन बच्चों को समाज के साथ जोड़े रखने के लिए विभिन्न पहलुओं पर फोकस किया जाता है। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के साथ- साथ हमारे परंपरागत तीज त्यौहारों के औचित्य को समझाने हेतु इन्हें समाज के साथ चलाने के लिए जन्माष्टमी का त्यौहार भी धूमधाम से मनाया गया।

दिव्यांग बच्चे अपने-अपने माता पिता के साथ आये थे,वे श्री कृष्ण व राधा रानी का श्रृंगार करके काफ़ी उत्साहित थे। सर्वप्रथम बच्चों से राधाकृष्ण का पूजा अर्चना कराया गया, फिर उनके लिए जलेबी दौड़,मटका फोड़, चम्मच दौड़ आदि रखा गया।इनके लिए केक कटिंग व मिष्ठान वितरण भी किया गया अंत में संगीत की धुन पर बच्चों ने खूब डांस किया।


यह त्यौहार बच्चों में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत करने का अवसर होता है। श्री कृष्ण के रूप में माताएं अपने बच्चों को तरह-तरह के श्रृंगार करके मुकुट, मोर पंख, वैजयंती माला ,गेंदाफूल आदि से सजाती हैं और अपने पुत्र- पुत्रियों में प्रभु के स्वरूप को महसूस करती हैं।


दिव्यांग बच्चों में भी बालसुलभ चंचलता होती जिन्हें संभालते हुए फिजियोथैरेपिस्ट और स्पीच थैरेपिस्ट डॉक्टर्स ने उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसके लिए हम उन्हें साधुवाद देते हैं। उक्त आयोजन की जानकारी श्रीमती सुशीला वर्मा ने दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930