छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान कल 3 नवंबर को होगा। यहां कुल 1,90,907 मतदाता अपने क्षेत्र के लिए नए विधायक का चुनाव करेंगे। इस उपचुनाव मेें कुल 8 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। आने वाले 10 नवंबर को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। तीन नंवबर को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा । क्षेत्र में 1,90,907 मतदाता हैं । इनमें 93,694 पुरूष और 97,209 महिला मतदाता हैं। वहीं तृतीय लिंग के चार मतदाता हैं। उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र में 286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 126 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमित मतदाता अंतिम एक घंटे में मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों के 1400 जवानों को तैनात किया गया है। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाला मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वर्ष 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास ही था। बीते 29 मई को अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अजीत जोगी ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोर्ते को 46 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031