एक किशोरी ने एक महिला को आंटी क्या कह दिया, उस पर तो मानो शामत आ गई। किशोरी के मुंह से अपने आपको आंटी कहलाना महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसे किशोरी की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार में त्योहारों के चलते भारी भीड़ थी। दोपहर को एक किशोरी से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशोरी ने सॉरी आंटी बोल दिया। आंटी शब्द सुनकर महिला भड़क गई। उसने खरीदारी छोड़कर किशोरी को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया। बीच बाजार में महिला और किशोरी में मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।
आंटी शब्द सुनकर भड़की महिला, खरीदारी छोड़ किशोरी को पीट दिया, शापिंग के दौरान मचा गदर…
Previous Articleनेशनल मीडिया अवार्ड, आवेदन आमंत्रित
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















