नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी आदेश के तहत, सहायक अनुभाग अधिकारियों में श्रीमती मनीषा पण्डा को सामान्य प्रशासन (लेखा) से ऊर्जा विभाग, सुश्री राशदा बानो जुनजानी को सा.प्र.वि. से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राजेश कुमार गुप्ता को राजस्व विभाग से सा.प्र.वि. (लेखा शाखा), श्रीमती प्रतिभा पंचभावे को वाणिज्य एवं उद्योग से उच्च शिक्षा विभाग, जिया खान लोहानी को राजस्व से चिकित्सा शिक्षा विभाग, मोहम्मद शाहिर अंसारी को खाद्य विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, श्रीमती कुन्ती रघुवंशी को वन विभाग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, तथा श्रीमती वीणा विजय चाटे को वाणिज्य एवं उद्योग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा गया है, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की श्रीमती रत्ना यादव को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में, सुबास प्रसाद गुप्ता को सा.प्र.वि. से लोक निर्माण विभाग तथा त्रिभुवन निषाद को सा.प्र.वि. से हटाकर सा.प्र.वि. की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी आदेश के अंतर्गत वरिष्ठ, कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है और पूर्व का एक तबादला निरस्त किया गया है। वरिष्ठ सचिवालय सहायकों में ललित कुमार देवांगन को सा.प्र.वि. (पूल) से वित्त विभाग, सोहन लाल साहू को आवास एवं पर्यावरण से राजस्व विभाग, रजनीकांत सहारे को योजना आर्थिकी से महिला बाल विकास विभाग तथा आकाश खोब्रागढे को संस्कृति विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायकों में उमेश कुमार को लोक निर्माण से सा.प्र.वि. (अधीक्षण), प्रमोद कुमार को नगरीय प्रशासन से लोक निर्माण विभाग, खूबलाल सिन्हा को सा.प्र.वि. से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सुश्री छाया देवांगन को स्कूल शिक्षा से वन विभाग, सुश्री प्रतिक्षा खलखो को धार्मिक न्यास से खाद्य विभाग, श्रीमती प्रियंका खैरवार को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. श्रीमती तनुजा घरेन्द्र को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. प्रशांत खैरवार को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. (कक्ष-1), श्रीमती चन्द्रकला अजगले को सा.प्र.वि. (पूल) से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा हरदेश जांगडे को सा.प्र.वि. (पूल) से सा.प्र.वि. (अभिलेखागार) भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने पूर्व में जारी दिनांक 15 मई 2026 के एक आदेश में संशोधन करते हुए सहायक अनुभाग अधिकारी सुश्री गायत्री का वन विभाग से राजस्व विभाग में किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें यथावत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में ही पदस्थ रखने का निर्णय लिया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तय नियमों के तहत तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन सौंपने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930