What's Hot

 एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी Luminous Power Technologies ने भारत में अपना नया ब्रांड EDGE पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी स्मार्ट और पोर्टेबल पावर डिवाइस लेकर आई है. इनमें सबसे खास है EDGE GO 1500, जिसे चलते-फिरते इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये डिवाइस सिर्फ पावर बैकअप ही नहीं देता, बल्कि इसमें म्यूजिक सिस्टम भी इंटीग्रेटेड है. कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला ऐसा पोर्टेबल पावर स्टेशन है, जिसमें पावरबैक और म्यूजिक दोनों का कॉम्बो मिलेगा. यानी अब लोग बैकअप के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी मजा ले पाएंगे.

क्या हैं फीचर्स? 

EDGE GO सीरीज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये कई तरह के घरेलू और प्रोफेशनल उपकरणों को चला सके.

  • EDGE GO 1500 में 1200W आउटपुट और 1120Wh कैपेसिटी मिलती है.
  • कंपनी का दावा है कि यह करीब 90 तरह के अप्लायंसेस को पावर दे सकता है.
  • इसमें बायडायरेक्शनल स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह डिवाइस सिर्फ 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है.
  • सामान्य डिवाइस की तुलना में यह 7 से 10 गुना तेजी से चार्ज होता है.
  • इसमें 90W साउंड आउटपुट के साथ 6-इंच का 50W सबवूफर और 2-इंच के 15W के दो स्पीकर दिए गए हैं.

कितनी है कीमत? 

EDGE GO सीरीज के कई मॉडल्स कंपनी ने लॉन्च किए हैं. इन्हें आप Amazon और Luminous की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

  • EDGE GO P700 – ₹29,999
  • EDGE GO P1000 – ₹42,499
  • EDGE GO P1200 – ₹63,999
  • EDGE GO 1500 – ₹1,14,999
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930