दुर्ग शहर:- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की विभिन्न परिषदों एवं समिति के मनोनीत पदाधिकारी का शपथ ग्रहण एवं एक दिवसीय कार्यशाला दिनांक 31 अगस्त 2025 दिन रविवार को महाराणा प्रताप, मंगल भवन, शंकर नगर, दुर्ग में दोपहर 1:00 बजे आयोजित हुई। कार्यक्रम में सभी परिषदों के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैंस जी के द्वारा दिलाई गई। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि महासभा अध्यक्ष एवं महासभा के पदाधिकारी की सहमति से महाराणा प्रताप साहित्यिक परिषद, महाराणा प्रताप सांस्कृतिक परिषद, विधि प्रकोष्ठ, भूमि क्रय समिति, शौर्य प्रशिक्षण एवं खेलकूद परिषद, मीडिया सेल, आदर्श सामूहिक विवाह प्रभारी इस तरह कुल सात अलग-अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण एवं एक दिवासीय कार्यशाला गरिमामई रूप से संपन्न हुआ ।‌ कार्यक्रम का प्रारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की फोटो एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा में माल्यार्पण पूजा पाठ कर किया गया।

तत्पश्चात शौर्य पराक्रम खेलकूद प्रकोष्ठ के तीन पदाधिकारी द्वारा एक साथ तलवार बाजी का शौर्य दिखाकर उपस्थित सदस्यों का मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष पंकज सिंह एवं महासचिव अशोक ठाकुर द्वारा किया गया । महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस ने अपने उद्बोधन में कहां की सभी प्रकोष्ठ में अलग-अलग उपसमिति से योग्य अनुभावी पदाधिकारी को चुना गया है और सभी को अपने अपने कार्य क्षेत्र में समाज के विकास के लिए समाज को आगे बढ़ाने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करके इन तीन वर्ष के कार्यकाल में दिखाना है सभी मिलजुलकर कार्य करने, भूमि क्रय समिति को इन तीन वर्ष में अपनी उपलब्धि दिखाकर महासभा के लिए भूमि क्रय करने, समाज के बेरोजगार युवकों के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम सभी पांचो जोन में आयोजित करने , शौर्य प्रशिक्षण एवं खेलकूद प्रकोष्ठ को कहा गया कि समाज में छुपी प्रतिभा को एक प्लेटफार्म देने जोन वाइस कार्यक्रम आयोजित करने सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करने कहा गया ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से साहित्यिक परिषद के अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष पंकज सिंह, विधि प्रकोष्ठ से शशांक सिंह, भूमि क्रय समिति से अवधेश सिंह, शौर्य प्रशिक्षण खेलकूद से राजेश मणि सिंह, मीडिया सेल से आदर्श सिंह, आदर्श सामूहिक विवाह से सत्येंद्र सिंह एवं महासभा के सभी पदाधिकारी द्वारा सभा को संबोधित किया गया । कार्यक्रम के अंत में हमारे समाज से जो स्वर्गवास हुए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूपसे महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैंस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भुवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव अशोक ठाकुर, सहसचिव सत्येंद्र सिंह राजपूत, उपसचिव घनश्याम सिंह चौहान, संगठन सचिव अजय सिंह, प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, महिला सचिव मधुबाला सिंह ठाकुर, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा सचिव महेंद्र सिंह, तथा उप समिति दुर्ग के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे। डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रचार सचिव राजपूत क्षत्रिय महासभा, छत्तीसगढ़

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930