्र
नई दिल्ली। अभी निकिता मर्डर की के जख्मों को लोग भूले भी नहीं थे, लेकिन इस बीच हरियाणा से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेखौफ बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी है, सेक्टर 65 इलाके में बाइक सवार 3 बदमाशों ने गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी युवती की सिर में गोली मारी। आनन-फानन में युवती को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय पूजा शर्मा बुधवार दोपहर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी थी। वह अपने दोस्त सागर मनचंदा के साथ खाना खाने निकली थी। युवती के सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस सूत्रों की माने तो गाड़ी लूट में असफल होने पर अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में बैठे युवक और युवती पर फायरिंग की। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।


















