अबू धाबी । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर के दौरे पर इसकी सुंदरता, रचनात्मकता और समावेशिता से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मंदिर को “असंभव चमत्कार” और “सभ्यता की उपलब्धि” बताते हुए बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के संतों की निस्वार्थ सेवा के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि यह मंदिर भारत के शाश्वत मूल्यों सौहार्द, शांति और आध्यात्मिकता का वैश्विक प्रतीक है। उन्होंने इसे न केवल अद्भुत शिल्पकला का नमूना बताया बल्कि असंख्य स्वयंसेवकों और भक्तों की सामूहिक भक्ति व त्याग का प्रतीक भी माना।

मंत्री ने इस भव्य धाम की सराहना करते हुए कहा कि यह अंतरधार्मिक संवाद और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह मंदिर हमेशा भारत के सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक रहेगा, जो विभिन्न राष्ट्रों के दिलों को जोड़ता है और दुनिया को आस्था व सेवा की अमर शक्ति की याद दिलाता है।

बता दें कि बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी में स्थित एक पारंपरिक हिंदू मंदिर है, जिसे बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने निर्मित किया है।

यह भव्य मंदिर प्रमुख स्वामी महाराज (1921–2016) की प्रेरणा से साकार हुआ और 14 फरवरी 2024 को महंत स्वामी महाराज द्वारा प्रतिष्ठित किया गया। यह अबू धाबी का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है, जो भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का प्रतीक माना जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031