‘जॉली एलएलबी 3′ का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. 19 सितंबर 2025 यानी आज सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार की जोड़ी का फिर से देखने को मिलने वाली है.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला अहम रोल में नजर आए थे. जबकि दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ था, जिसमें अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी नजर आए थे. लेकिन अब तीसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

फिल्म की कहानी 2011 की भट्टा परसौल की घटना से प्रेरित है, जिसके चलते मूवी की शुरूआत भी साल 2011 से शुरू होती है. जहां किसानों की समस्याओं जैसे किसानों से जमीनें कैसे छीनी जाती है. इसे दिखाया गया है. 

एक कोर्ट में दो जौली (अक्षय और अरशद) आमने सामने हैं. जहां एक महिला की जमीन को लेकर सुनवाई होती है. वहीं जज की भूमिका में सौरभ शुक्ला नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार और अरशद का कोर्ट सीन बढ़िया है. अक्षय कई सीन में अरशद पर भारी पड़ते हुए नजर आए हैं. डायलॉग डिलीवरी स्ट्रॉन्ग हैं. अक्षय कुमार का काइयांपन मज़ेदार लगता है.

सीमा बिस्वास और गजेंद्र राव की एक्टिंग शानदार है. अक्षय कुमार ने अच्छा काम किया है. आखिरी सीन में उन्होंने कमाल कर दिया. वहीं फिल्म का डायरेक्शन भी अच्छा है.

रेटिंग- 3.5 स्टार

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031