रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने गुरुवार 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यूं तो फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिला है लेकिन फिर भी इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर कमाल दिया. इन सबके बीच अब इस पिल्म की स्टार कास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. इस सीक्वल में तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा के कई पॉपुलर स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘जेलर 2’ से कितने कितनी फीस वसूली है.

‘जेलर 2’ से रजनीकांत ने वूसली सबसे मोटी फीस? 
बता दें कि ‘जेलर 2’ साल  2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ की सीक्वल है. इस फिल्म में रजनीकात ने लीड रोल प्ले किया है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक , ‘जेलर 2’ में टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाने के लिए रजनीकांत को 110 करोड़ रुपये दिए गए हैं. ‘फिल्मीबीट तमिल’ का हवाला देते हुए रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सुपरस्टार का शायद प्रॉफिट-शेयरिंग (मुनाफे में हिस्सेदारी) का भी कोई एग्रीमेंट है. अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म करती है तो उनकी कुल कमाई 180 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

जेलर 2′ की बाकी स्टार कास्ट की फीस
रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू के किरदार के लिए मोहनलाल को 30 करोड़ रुपये फीस मिली हैविद्या बालन इस सीक्वल में नई स्टार कास्ट हैं. उनका किरदार कुछ हद तक नेगेटिव बताया जा रहा है, उन्हें 6 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबरें हैं. वहीं सूरज वेंजारामूडु की फीस 1 करोड़ रुपये बताई गई है.

विजय सेतुपति आमतौर पर प्रति फिल्म 15 से 25 करोड़ रुपये लेते हैं, लेकिन ‘जेलर 2’ के लिए उनकी सटीक फीस का खुलासा नहीं हुआ है. जबकि ऋतिक रोशन की फीस आमतौर पर 80 से 110 करोड़ रुपये के बीच होती है, लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है.वहीं एस. जे. सूर्या प्रोजेक्ट के हिसाब से 3 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते है. म्यूजिक देने के लिए अनिरुद्ध रविचंदर को 20 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि ‘जेलर 2’ के निर्देशन के लिए डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार को 35 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031