झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके की रहने वाली नाजिया नसीम ने अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा पेश किए जाने वाले टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपये जीते हैं। नाजिया नसीम का यह शो 10 व 11 नवंबर को सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा। अभी इस शो का प्रोमो दिखाया जा रहा है। नाजिया नसीम ने केबीसी में पूछे जाने वाले कुल 16 में 15 सवालों का जवाब दिया और बड़ी राशि जीत ली। 16वें सवाल के जवाब में नाजिया संशय में पड़ गईं और उन्होंने खेल से क्विट कर लिया। नाजिया नसीम ने रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल व संत जेवियर्स कॉलेज से पढाई की है। इसके बाद उन्होंने आइआइएमसी से पीजी डिप्लोमा किया है।
Next Article पति नाजायज संबंधों की पैदाइश, महिला ने लगाया आरोप
Related Posts
Add A Comment


















