पाॅवर कंपनी में सेवानिवृत्ति समारोह

महाप्रबंधक (वित्त) श्री यशोभद्र जैन सहित
3 विद्युत कर्मियों की विदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक (वित्त) श्री यशोभद्र जैन को सेवाभवन मुख्यालय डंगनिया में सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पाॅवर कंपनी के तीनों एम.डी. सर्वश्री एस.के.कटियार, राजेश शुक्ला, भीमसिंह कंवर, डायरेक्टर श्री आर.ए.पाठक ने श्री जैन को उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर प्रबंध निदेशकों ने श्री जैन के व्यक्तित्व एवं कृत्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और विविध विषयों के जानकार होने के कारण उनके ज्ञान का लाभ कार्यालयीन कार्यों में देखने को मिलता रहा है। समारोह में सेवानिवृत्त जी.एम. श्री जैन ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार लोड डिस्पैच सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में भिलाई में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री डाॅ सुभेलाल कोरटिया एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री ललित कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री एम.आर.बागड़े, श्री संजय पटेल, श्री एस.के.ठाकुर, श्री सीएल नेताम, श्री वी.के.साय, श्री के.एस.मनोठिया, श्री वी.के.दीक्षित, श्री मनीष गुप्ता, श्री संदीप मोदी, श्री एम.एस.चैहान, श्री संदीप वर्मा, श्री एस.के.गजपाल, श्री एम.एस.कंवर, मुख्य अभियंता श्री पीपी सिंह, श्री के.बी.पात्रे, श्री संजय तिवारी, श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री चंद्रकला गिडवानी, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री सुभाष शर्मा, श्री गिरीश गुप्ता ,श्री हेमंत सिंह, श्री एम.जामुलकर, श्री ए.एम.परियल, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930