What's Hot


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ को सूचित किया है कि भारतीय स्टेट बैंक के खातेदारों को जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है वे सभी अक्टूबर माह से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। यह सुविधा पहली बार दी जा रही है। अन्य बैंकों में अभी यह सुविधा लागू होने की जानकारी नहीं है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है और 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों से आग्रह किया है कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु माह नवंबर का इंतजार न करें और इसी माह अक्टूबर में अपना जीवन प्रमाणपत्र मोबाइल के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर स्टेटबैंक शाखा के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31